फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सुनी पीएम के मन की बात

Fri, 04 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात स्कूलों में बच्चों ने पूरे मन से सुनी। इसके लिए स्कूल कालेजों में टीवी, ट्रांजिस्टर और प्रोजेक्टर की व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन


ओमर वैश्य बालिका विद्यालय, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीएवी, एचएएल इंटर कॉलेज, सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि स्कूल-कॉलेजों में पीएम का संदेश सुनाया गया।

इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के सभी चैनलों, सेटकॉम, एड्यूसेट, वेब-कास्टिंग, यू-ट्यूब के अलावा आकाशवाणी के एफएम चैनलों के माध्यम से किया गया। डीआईओएस हिफजुर्रहमान और बीएसए ओपी त्रिपाठी ने निरीक्षण कर प्रसारण संबंधी व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक सरस्वती इंटर कॉलेज परिसर में टेलीविजन के जरिये पीएम मोदी का संबोधन सुनाया गया। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से पीएम की बातों का अनुशरण करते हुए अपने जीवन में उतारने व कार्यशैली में परिवर्तन लाकर भविष्य उज्ज्वल बनाने की बात कही।

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक बबेरू कस्बा सहित औगासी काजी टोला, अनवान, मंझला, भभुआ, कलाना, समगरा, पतवन, बेनी का डेरा, करहुली, निभौर, कबीरपुर आदि गांवों के परिषदीय स्कूलों में भी प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें