फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खप्टिहा कलां में 95 लाख रुपये की सीसी सड़क बनते ही चटकने लगी

Fri, 17 Apr 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 22 खप्टिहा कलां गांव में नवनिर्मित सड़क में दरार। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। खप्टिहा कलां गांव में बस स्टैंड से पंचायत भवन तक करीब 95 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। कार्य शुरू हुए अभी पंद्रह दिन भी नहीं बीते हैं, लेकिन सड़क में दरारें पड़ गई हैं। एक तरफ सड़क बन रही है तो दूसरी तरफ यह चटकने लगी है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि यह गुणवत्ताहीन कार्य का सीधा नतीजा है। ग्रामीण अरविंद शुक्ला, शरीफ खान सहित अन्य ने प्रशासन से जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ है और यह हाल है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता कलीम खान ने बताया कि अभी मशीन से पैनल काटे जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दौरान कमियों को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें