सड़क किनारे पन्नी डालकर नींद पूरी करते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद
बांदा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को सड़कों के किनारे रात और दिन गुजारना पड़ा। पन्नी के बिछौने में वह अपनी नींद पूरी करते नजर आए, तो कुछ परीक्षार्थी पेड़ों की छांव तले डेरा डाले मिले। यहां ज्यादातर प्रयागराज, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर, झांसी के परीक्षार्थी आए थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि रोडवेज में उनका पूरा किराया लिया गया। हालांकि कुछ ने बताया कि उनका आधा किराया माफ था।
बांदा में तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का सोमवार से आगाज हो गया। यहां प्रयागराज समेत आसपास के जनपदों से सात हजार 296 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे। पहली मीटिंग वाले परीक्षार्थियों और दूसरी मीटिंग के परीक्षार्थियों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। दूसरी मीटिंग के परीक्षार्थी पेड़ों की छांव तले तो कुछ सड़क किनारे अपनी नींद पूरी करते नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि रोडवेज में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उनका आधा किराया माफ किया गया था, लेकिन कुछ रोडवेज परिचालकों ने उनसे पूरा किराया वसूला। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें आधा किराए पर आए हैं।
बोले अभ्यर्थी
प्रयागराज से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी विशाल यादव ने बताया कि वह रोडवेज बस से परीक्षा देने आए हैं। दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से उनकी परीक्षा है। रोडवेज बस में परिचालक ने उनसे पूरा किराया वसूल किया है। उन्होंने परिचालक को बताया भी कि आधा किराया माफ है, पर परिचालक नहीं माने।
महोबा की प्रवेश कुमारी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ परीक्षा देने आईं हैं। महोबा से उनका रोडवेज में आधा किराया लगा है। उनके पिता का पूरा किराया लिया गया है। रोडवेज से परीक्षा देने आने में उन्हें असुविधा नहीं हुई।
सड़क किनारे पन्नी डालकर नींद पूरी करते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद
सड़क किनारे पन्नी डालकर नींद पूरी करते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद
सड़क किनारे पन्नी डालकर नींद पूरी करते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद