फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो ड्राप पिलाने का किया आह्वान

Fri, 20 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने नगर भ्रमण कर लोगों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अपर सीएमओ डा. एबी कटियार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में स्कूली बच्चे व एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।

रैली जामा मस्जिद, गूलरनाका, शंकर गुरु चौराहा, डीएवी कालेज होते हुए वापस पहुंची। बच्चों ने बैनर, झंडी, पोलियो की टोपी और तख्तियों में लिखे नारों के जरिये 22 नवंबर को पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने कहा कि रविवार को सभी बूथों में पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। 23 से 27 नवंबर तक कार्यकत्रियां घर-घर यह खुराक बच्चों को पिलाएंगी।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मिश्रा, डा. रामनारायण प्रसाद, डा. डीके द्विवेदी, मलेरिया अधिकारी विजय शंकर समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें