फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित की पिटाई के विरोध में ज्ञापन

Fri, 20 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड बाल्मीकि विकास परिषद ने देवी मूर्ति छूने पर दलित दंपति की पिटाई और बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


डीआईजी को दिए ज्ञापन में कहा कि कौशांबी जनपद के महेवा घाट निवासी धर्मलाल वाल्मीकि पत्नी के साथ गुरुवार को चित्रकूट जिले के राजापुर देविन टोला स्थित जालपा देवी मंदिर दर्शन करने आया था।
विज्ञापन


वह पूजा-पाठ कर रहा था तभी कुछ युवकों ने मूर्ति छू जाने की बात कहकर दलित दंपति को जमकर पीटा और घसीटकर मंदिर प्रांगण से बाहर फेंक दिया।

राजापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है। मंदिर की मालिन के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जिलाध्यक्ष प्रशांत समुद्रे, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार भारती, महेश कुमार, अतुल कुमार, रविकांत, बबली, शशिकांत, डा. विनोद कुमार, रवि कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें