फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झुलसे लाइन मैन ने लखनऊ में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) की लापरवाही से लाइन चालू करने से करंट से झुलसे संविदा लाइन मैन की लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। इस लापरवाही पर एसएसओ के खिलाफ अवर अभियंता ने कोतवाली में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शहर के तुलसी नगर फीडर से जुड़े इलाके नरैनी रोड नवाब टैंक के सामने ग्रीन सिटी में पेयजल से जुड़े ट्रासंफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए सब स्टेशन में तैनात संविदा कर्मी छावनी मोहल्ला निवासी फारूख अहमद (30) बीती नौ जुलाई को अपने सहकर्मी शीलू के साथ गए थे। उधर, ड्यूटी में तैनात एसएसओ नवीन कुमार दुबे ने बिना शट डाउन वापस किए लाइन चालू कर दी थी। जिससे फारूख करंट से गंभीर झुलस गया था। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर और फिर लखनऊ के लिए रेफर किया था। लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने वहीं उसका पोस्टमार्टम कराया है। अवर अभियंता साविंद्र कुमार ने लापरवाही बरतने पर कोतवाली में एसएसओ नवीन कुमार दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मुकदमे अब धारा तरमीम की जाएगी।

मौसरे भाई युनूस खां ने बताया कि दो भाई व दो बहनों में फारूख बड़े थे। वही घर का खर्च चलाते थे। शादी 13 सितंबर को शहर में होनी थी। उससे पहले ही यह हादसा हो गया। माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें