फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगों ने चलाई जेसीबी

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते एआईएमआईएम अध्यक्ष व कब्रिस्तान समिति सचिव आदि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहरी क्षेत्र में स्थित करोड़ों रुपये की कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर जेसीबी चलाकर भूमि का समतलीकरण शुरू दिया। कब्रिस्तान प्रबंध समिति के विरोध और ज्ञापन पर सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल कार्य रुकवाने के आदेश राजस्व व पुलिस विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के क्योटरा मोहल्ला (जेल के पास) स्थित सार्वजनिक कब्रिस्तान पर शुक्रवार से कुछ लोगों ने समतलीकरण शुरू कर दिया। विरोध के बाद भी नहीं रुके। कब्रिस्तान (वक्फ) प्रबंध समिति सचिव अधिवक्ता अजीज उल्ला ने डीएम को अर्जी देकर बताया कि कब्रिस्तान काफी पुराना है। डेढ़ दशक पूर्व सरकारी निधि से इसकी बाउंड्री बनवाई गई थी, जो जर्जर हो गई है। अब प्रबंध समिति आम लोगों के सहयोग से पुनः निर्माण करा रही है। इसी बीच यहां की एक विधवा महिला ने कुछ बाहरी तत्वों की मदद से कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी। अपनी जमीन का दावा करते हुए बाउंड्री निर्माण रोकने की कोशिश कर रही है, जबकि, खतौनी राजस्व अभिलेख में कब्रिस्तान दर्ज है।
शहर कोतवाली में समाधान दिवस में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट संजय केला ने शिकायती पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए सदर तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी को लिखित व फोन पर तत्काल कार्य रुकवाने और भूमि की नापजोख आदि के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शिकायती पत्र देने के दौरान प्रबंध समिति सचिव अजीज उल्ला सहित एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने अफसरों को स्थिति से अवगत कराया। मुजीब अहमद, रमजान मंसूरी, रियाज अली, कमाल अहमद, रमज़ान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें