फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराबी दूल्हे की हरकतों से आहत दुल्हन बोली, नहीं चाहिए नशेबाज पति

Sun, 07 Dec 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
दूल्हे को नशे में देखकर वरमाला डालने से इंकार करती दुल्हन। स्रोत्र परिजन।
विज्ञापन
पैलानी। तहसील क्षेत्र के गौरी कला गांव में बीते चार दिसंबर की रात जयमाला के ठीक समय पर दुल्हन ने दूल्हे को शराब के नशे में देखकर शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के छिंदा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय संजू उर्फ संजोकता वर्मा, जो अपनी मौसी के घर जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव में रह रही थी, उसकी शादी फतेहपुर जिले के आजमपुर गढ़वा निवासी मोतीलाल के बेटे श्यामू से तय हुई थी।
विज्ञापन




चार दिसंबर को गाजे-बाजे के साथ बरात जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव पहुंची। बरातियों का स्वागत सत्कार हुआ और माहौल पूरी तरह उत्सव में डूबा था लेकिन जैसे ही दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे, दुल्हन ने देखा कि दूल्हा श्यामू नशे में है और उसके व्यवहार में भारी असामान्यता है। दुल्हन ने तुरंत वरमाला डालने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले के बाद वधू पक्ष और बराती दोनों में अफरा-तफरी मच गई।
काफी मान-मनौव्वल, समझाने और ताकीद के बावजूद भी संजू अपने फैसले पर अडिग रहीं। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने दोनों पक्षों को अगले दिन 5 दिसंबर को बुलाया। थाने में पंचायत के दौरान भी दुल्हन ने साफ कहा कि मैं शराबी लड़के के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती। पंचायत में दुल्हन पक्ष ने दहेज में दिया गया सारा सामान मोतीलाल को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

गौरी कला निवासी दुल्हन के मौसा जीतू ने बताया कि संजू के पिता रामबाबू की इच्छा थी कि उनकी बेटी की शादी उनके गांव से ही हो, लेकिन दूल्हे के नशे में बर्ताव ने पूरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दुल्हन ने यह भी आरोप लगाया कि सिर्फ दूल्हा ही नहीं, बल्कि उसके पिता मोतीलाल भी शराब के नशे में थे।

थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों ने युवती को समझा पर युवती द्वारा शराबी युवक से शादी से इन्कार के बाद शादी टूट गई। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर जो भी सामान लिया-दिया था, वह आपस में बदल लिया।

दूल्हे को नशे में देखकर वरमाला डालने से इंकार करती दुल्हन। स्रोत्र परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें