बिसंडा। थाने से 50 मीटर की दूरी पर स्थित शराब ठेका के पास स्थित एक दुकान पर अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका। मृतक के दाहिने हाथ में अंग्रेजी से एसबीबीएसके गोदा हुआ है।
बताया कि वह बादामी रंग की बनियान और लाल रंग का चड्ढा पहने है। लोगों ने आशंका जताई की लू से माैत हुई है। फिलहाल शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। (संवाद)