फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के शव का गांव में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पैतृक गांव में पुलिस के वाहन से औरैया के दरोगा का शव उतारते ग्रामीण। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
ओरन (बांदा)। सड़क हादसे में चल बसे उप निरीक्षक अशोक पटेल का शनिवार को यहां पैतृक गांव पल्हरी में अंतिम संस्कार किया गया। देर रात औरैया पुलिस अपने वाहन में उनका शव लेकर यहां पहुंची। 45 वर्षीय अशोक औरैया में सुजानपुर चौकी के इंचार्ज थे।
विज्ञापन

उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। शव आते ही गांव में शोक और परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को दिन में करीब 3 बजे गांव में स्थित उनके ही कृषि फार्म में बनाई गई चिता में उनका दाह संस्कार किया गया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में गांव के लोग उपस्थित रहे। मृतक अशोक की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व सुनीता के साथ हुई थी। कोई संतान नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें