फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूला युवा किसान

विज्ञापन
खेत में मृतक किसान के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
जसपुरा। बटाई पर खेती करने वाले खेतिहर युवा मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जान गंवाने के लिए उसने गांव के बाहर खेत में लगे बबूल के पेड़ का सहारा लिया। उस पर रस्सी बांधकर फंदे से झूल गया। परिजन आत्महत्या की वजह फसल की बर्बादी और आर्थिक तंगी का तनाव बता रहे हैं।
विज्ञापन

जसपुरा कस्बे में प्रमोद यादव (27) पुत्र बलवीर यादव गांव में ही बटाई पर खेत लेकर किसानी करता था। मजदूरी भी कर लेता था। इसी में उसका परिवार चल रहा था। सोमवार को सुबह वह पत्नी प्रियंका के साथ खेत गया था। कुछ देर बाद प्रियंका घर आ गई। प्रमोद खेत में ही रुक गया। करीब दो बजे पत्नी वापस खेत गई तो वहां बबूल के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी में प्रमोद का फांसी पर शव टंगा मिला। परिजनों ने थाने में सूचना दी।
थानाध्यक्ष आलोक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि प्रमोद उसका इकलौता पुत्र था। परिजनों का कहना है कि फसल की बर्बादी और आर्थिक तंगहाली से परेशान होकर आत्महत्या की। उधर, पैलानी उप जिलाधिकारी रामकुमार ने बताया कि किसान की आत्महत्या की वजह स्थिति आदि के बारे में जांच कराई जा रही है। पैलानी तहसीलदार को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें