रेहटा रपटा पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के रेहटा गांव के रपटे में बोरे में भरा युवक का शव बरामद हुआ है। चौकीदार की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बाकल और औगासी गांव के बीच स्थित रेोटा रपटे पर बोरे में भरा 26 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। चौकीदार ने देखा पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की खबर पाकर सीओ सौरभ सिंह, मरका थाना प्रभारी सुभाषचंद्र व काजीटोला चौकी प्रभारी रोशन लाल सरोज मौके पर पहुंचे। रपटे से शव को बाहर निकलवाया। मरका थाना प्रभारी के मुताबिक शव पांच से छह दिन पुराना है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी ग्रामीण शव को पहचान नहीं सका। मृतक के शरीर पर शर्ट और पैंट फटे मिले। चेहरे में गंभीर निशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या करने के बाद बोरे में भरकर शव को रपटे में फेंका गया है। मौके पर मौजूद रही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। मरका थाना प्रभारी सुभाषचंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा गया है।