जसपुरा/अतर्रा। अलग-अलग स्थानों में इंटर की छात्रा ने रस्सी से फंदा लगाकर खुकदुशी कर ली। जबकि फंदा लगाने वाले युवक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव निवासी प्रियंका 17 पुत्री रामचरण जसपुरा के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार को शाम उसने अपने घर में बरामदे की कड़ी में रस्सी फंसाकर फंदा लगा लिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवती के पिता रामचरण शिक्षा मित्र हैं। वह चार बहनों व दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। जसपुरा थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।
इधर, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी शुभम 30 ने गुरुवार देर शाम अपने घर में सीढ़ी की रेलिंग से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। मां शकुंतला ने बेटे को फंदे से लटकते हुए देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन शुभम को सीएचसी ले गए, वहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज अवस्थी ने बताया कि गंभीर हालत में शुभम को कानपुर रेफर किया गया है।