बांदा। ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के दुर्ग कालिंजर में सिंगार किला की चहारदीवारी से तकरीबन 20 फिट नीचे झाड़ियों में एक 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला था। गुरुवार को चरवाहों की सूचना पर पुरातत्व विभाग के कर्मियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। चार दिन बीत जाने के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह गुलाबी साड़ी पहने हुए थी। शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखाया गया है।
इस संबंध में कालिंजर थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना जिले, रींवा, पन्ना, व यूपी के कानपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जिलों में फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम 26 जनवरी को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।