फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राजमिस्त्री का था नाले में पड़ा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली के बाहर नाले में उतराते मिले शव की शिनाख्त उसके बड़े भाई ने की है। परिजनों ने मानसिक संतुलन ठीक न होने और नशे का लती बताया।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर निवासी छोटेलाल (35) का शव रविवार को दोपहर कोतवाली के बाहर स्थित नाले में उतराता मिला था। बड़े भाई मोहनलाल ने बताया कि वह शनिवार को बाहर जा रहा था। नरैनी पहुंचने पर मोहनलाल का बैग घर में छूटने पर उसने फोन कर छोटे भाई छोटेलाल को बैग लेकर बुलाया। चौराहे पर बैग देने के बाद छोटेलाल तहसील गया था। वह भी पीछे गया तो छोटेलाल गिरधरपुर गांव निवासी अधिवक्ता राजा भइया के पास बैठा था। फिर वह नहीं लौटा। वह नाले में गिरा या किसी ने उसे गिरा दिया, उसे नहीं पता। छोटेलाल पेशे से राजमिस्त्री था। एक बेटी है। पत्नी मायके में रहती है।
विज्ञापन

नरैनी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि नशे में नाले में गिरकर मौत की संभावना है। परिजनों ने नशा का आदी बताया है, इसी के चलते पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें