फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेची जमीन का पैसा लेने गए किसान का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पैतृक गांव में बेची गई जमीन का पैसा लेने आए किसान का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया। शव के दाहिने कान के नीचे चोट के निशान मिले हैं। 72 घंटे बाद परिजनों द्वारा शिनाख्त करने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने 18 लाख रुपये की लालच में हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी बुद्धविलास पांडेय (55) वर्तमान में लखनऊ में रह रहे थे। वह लखनऊ के सेल टैक्स विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर के साले व भाजपा के ओरन पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद पांडेय के चचेरे भाई थे। वह 28 अक्टूबर को लखनऊ से अपने गांव के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं पहुंचे। उनका फोन भी बंद जा रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के शिवलौली मार्ग पर एक खेत में उनका शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखाया था। उधर, जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। वह तलाश करते हुए बिसंडा आए। यहां उनके पुत्र योगेश ने उनकी शिनाख्त की।
पुत्र योगेश ने बताया कि पिता ने पुनाहुर गांव में अपनी कुछ जमीन बेची थी। जमीन के पैसे लेने वह गांव आए थे। लगभग 18 लाख रुपये का लेनदेन था। बताया कि पिता बुद्धविलास लखनऊ में अपनी बहन-बहनोई के साथ रहते थे। अतर्रा में उनकी ससुराल है। बुद्धविलास की पत्नी गुड़िया हैं। एक बेटा व एक बेटी है। पुत्र योगेश ने बिसंडा थाने में तहरीर दी है। गांव की जमीन में खेती किसानी करते थे।
विज्ञापन

थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में संदेह के आधार पर छह से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें