फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेल लाइन पर पड़ा मिला हलवाई का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
शिवपूजन। - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
अतर्रा। घर के पास से निकली रेल लाइन पर हलवाई का शव पड़ा पाया गया। पत्नी ने खेत से मिट्टी की खोदाई के दौरान ससुर और देवर से विवाद होने पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया मिरदहा गांव निवासी अशोका देवी ने बताया कि उसके पति शिवपूजन (45) का शव गांव के नजदीक रेल पटरी पर गुरुवार को सुबह पड़ा देखा। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। उसने शव की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। अशोका देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी रानू की पांच जून को शादी थी। पुत्री की शादी के लिए उसके पति ने 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। कर्ज अदा करने के लिए वह अपने हिस्से के एक बीघा खेत से बुधवार की रात वह मिट्टी बेचने के लिए गया था।
मिट्टी खोदवाने को लेकर पति का देवर विकास से विवाद हो गया था। ससुर उमाशंकर व देवर विकास और लल्लू मिट्टी नहीं बेचना चाहते थे। देवर विकास ने जेसीबी और ट्रैक्टर चालकों को भगा दिया था। इस पर शिवपूजन ने रात दो बजे पत्नी को फोन कर भाई विकास पर मिट्टी खोदने में विवाद करने की जानकारी दी थी और घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन

काफी देर इंतजार करने के बाद उसका पति नहीं आया तो उसे लगा कि वह अपने भाई या पिता के घर रुक गया होगा, लेकिन सुबह रेल पटरी पर शव पड़े होने की जानकारी उसे मिली थी। पत्नी ने देवर, ससुर पर हत्या कर शव को पटरी में फेंकने का आरोप लगाया है। शिवपूजन के आठ पुत्रियां एक पुत्र हैं। वह हलवाई गिरी का काम करता था।
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में खुदकुशी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें