फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 24 घंटे में लगेंगे 53.94 लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
tree
विज्ञापन
बांदा। सीएम की तमन्ना पौधरोपण पर विश्व कीर्तिमान बनाने और गिनीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराने की है। इसी मंशा से 11 जुलाई (सोमवार) को 24 घंटे के अंदर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में पौधों का खास महत्व और जरूरत है। सीएम के इस अभियान में यहां भी 24 घंटे के अंदर 53 लाख 94 हजार 147 पौधे लगाने की तैयारी है। पहले भी यहां बेशुमार पौधे लगाए हैं, पर बुंदेलखंड की चटियल धरती में हरित क्रांति नहीं आई। आज भी चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में वन क्षेत्र मात्र 6.33 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय वन नीति के तहत 33 फीसदी वन क्षेत्र होना चाहिए।

सीएम की मंशा पूरा करने के लिए वन विभाग समेत दर्जन भर विभाग सोमवार को सुबह 10 बजे से लेकर मंगलवार (12 जुलाई) को सुबह 10 बजे तक पौधे रोपने में जुटे रहेंगे। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य हैं। सबसे ज्यादा 13.38 लाख पौधे चित्रकूट में रोपे जाएंगे। इसके लिए 163 स्थान चिह्नित हैं। हमीरपुर में 12.74 लाख पौधे लगेंगे। यहां 138 स्थान चिह्नित हैं।
विज्ञापन


बांदा में 5.10 लाख पौधे 73 स्थानों पर रोपे जाएंगे। महोबा में 8.23 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। यहां 96 स्थानों पर पौधे लगेंगे। वन विभाग ने लक्ष्य पूरा करने के लिए चारों जिलों में 10 विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें आवास एवं शहरी नियोजन, औद्योगिक विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, ग्राम्य विकास, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, रेशम विकास, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा शामिल हैं।

मजिस्ट्रेट किए गए तैनात
बांदा। सोमवार से शुरू हो रहे 24 घंटे पौधरोपण अभियान के लिए सभी एसडीएम सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बीडीओ तथा क्षेत्रीय वनाधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। वन दरोगा, वन रक्षक और अन्य कर्मचारी स्थल प्रभारी बनाए गए हैं।

वन विभाग कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। स्कूल, कालेज आदि शिक्षण संस्थानों में शिक्षक और कर्मचारियों को सहभागी बनाया है। बीडीओ मनरेगा से पौध लगाने के लिए मजदूर उपलब्ध कराएंगे। हरेक स्थान पर पौधरोपण से पूर्व, प्रारंभ और समापन पर फोटोग्राफ लिए जाएंगे।

कृषि विश्वविद्यालय से अभियान की शुरुआत
बांदा। विशेष पौधरोपण अभियान में 11 जुलाई (सोमवार) को बांदा जिले में 72 स्थानों पर पांच लाख 28 हजार 250 पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि यह लक्ष्य से 18 हजार 250 अधिक है। बताया कि सारी तैयारियां पूरी हैं। रोपण स्थलों पर पौधे पहुंचा दिए हैं। गड्ढे पहले ही खोदे जा चुके हैं। अभियान की शुरुआत प्रात: 10 बजे कृषि विश्वविद्यालय में छात्रावास के पास होगी।

अपील : सिर्फ लगाइए नहीं, पौधों को बढ़ाइए भी
बांदा। 68 रुपये लीटर पेट्रोल खरीदने में तो जान निकल जाती है। फिर 500 रुपये किलो हवा कैसे खरीदोगे? चौंकिए नहीं। पेड़ न लगाए और कटान जारी रही तो जिंदा रहने के लिए हवा खरीदनी ही पड़ेगी। पेड़-पौधे, हरियाली जिस तेजी से घट रही है उससे ऐसे ही हालात होंगे। आज नहीं तो कल। तो आज से ही शुरू कीजिए अमल।

पौधे सिर्फ लगाइए ही नहीं, बल्कि उसे बढ़ाइए भी। उसकी देखभाल करें। ताकि उनके ऊपर चिड़ियों के घोंसले और नीचे आपको बैठने या गाड़ी करने को छांव मिले। सिर्फ प्रचार और तमाशे के लिए पौध न लगाएं। आने वाली पीढ़ियों को हवा न खरीदनी पड़े। इसलिए एक पौधा जरूर रोपिए। ‘अमर उजाला’ आपसे यही अपील करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें