फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की भीड़ से बैंक खचाखच

Wed, 18 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंचायत चुनाव में तिंदवारी और जसपुरा ब्लाक में दूसरे चरण के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में चालान फार्म जमा करने वाले प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ रही।
विज्ञापन


इसके लिए बैंक में दो अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। एक काउंटर पहले से ही था। बुधवार को  कचहरी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में चालान जमा करने के लिए तीन काउंटरों पर संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों की कतार लगी रही।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस कर्मियों को कई बार मशक्कत करनी पड़ी। स्टेट बैंक मुख्य प्रबंधक सिद्धेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ को देखते हुए बैंक में तीन काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चरणों में होने वाले प्रधान पद चुनाव के दौरान यह काउंटर खुले रहेंगे। बताया कि रोजाना 1000 से ज्यादा चालान फार्म रोजाना जमा हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें