बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने
प्रधानमंत्री को 11 सूत्री मांगपत्र भेजा है। इसमें बुंदेलखंड के किसानों
को ज्वलंत समस्याओं से आगाह कराते हुए कहा है कि इनका समाधान न हुआ तो
किसान आंदोलन छेड़ा जाएगा।
बुधवार को यूनियन ने डीएम के माध्यम से
भेजे ज्ञापन में बुंदेलखंड में दैवी आपदाओं और किसान आत्महत्याओं का जिक्र
करते हुए किसानों की कर्जमाफी, पुत्रियों की शादी को दो लाख अनुदान, नदियों
में छोटे डैैम, मुफ्त और 18 घंटे बिजली आदि की मांग की।
प्रदेश
सचिव मनरूप सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी सहित डॉ. अच्छेलाल
निषाद, राजाबाई त्रिपाठी, रमेश तिवारी, शैलेश वाजपेई, बूटाराम तिवारी आदि
शामिल रहे।