कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी (केसीएनआईटी) ने अपनी संस्था के इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को बेहतर प्लेसमेंट देनेे के लिए देश की मशहूर कंपनी टेक महिंद्रा (महिंद्रा ग्रुप) से समझौता किया है। इंस्टीट्यूट और ग्रुप ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
केसीएनआईटी में आयोजित सादे समारोह में बताया गया कि अब देश की विभिन्न कंपनियों को इंस्टीट्यूट कैंपस में आमंत्रित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को यही रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्हें गेस्ट लेक्चर और मॉक इंटरव्यू के जरिये बेहतर रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
टेक महिंद्रा के एलाइंस कारपोरेट हेड स्वच्छर करमाकर और बिजिनेस डेवलपमेंट आफीसर अशोक राठौर ने बीटेक व एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को यहां कैंपस में आने वाली कंपनियों के बारे में जानकारी दी। केसीएनआईटी निदेशक डॉ. आशीष आर पंत ने बताया कि 20 फरवरी को नंगलोई वाटर सर्विसेज, सीएमएस ग्रुप आदि कंपनियों के यहां कैंपस में आने की उम्मीद है। इस मौके पर केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण निगम, श्यामजी निगम उपस्थित थे।