फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से वार्ता विफल, हड़ताल पर रहे इंजीनियर

Sat, 22 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले हड़ताल पर डटे इंजीनियरों ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी परिसर में धरना दिया। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एसडीएम सदर व अपर एसपी ने इंजीनियरों के साथ वार्ता कर हड़ताल खत्म करने का प्रयास किया। लेकिन इंजीनियरों ने इसे नकार दिया।
विज्ञापन


जिला सचिव एलएन गुप्ता की अध्यक्षता में इंजीनियरों ने धरने में कहा कि महासंघ की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सरकार ने निर्धारित समय में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। नतीजे में इंजीनियर हड़ताल व आंदोलन को विवश हैं। एसडीएम सदर प्रह्लाद सिंह ने धरना स्थल में इंजीनियरों को समझा-बुझाकर हड़ताल खत्म करने को कहा। लेकिन अभियंता नहीं माने।

कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं हड़ताल खत्म नहीं होगी। जिलाध्यक्ष बागीशचंद्र द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, मंडल सचिव जेके नायक, डीके श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, मनीष पांडेय, चंद्रकेतु साहू, मूलचंद्र यादव, अभिषेक ओमर, कृष्ण शरण यादव, गरुण देव, पवीर सिंह ने भी संबोधित किया। चेयरमैन संघर्ष समिति चेयरमैन संजय तिवारी ने बताया कि सोमवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें