फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पोंगरी गांव निवासी बुर्जुग की लाठी से पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से खून से सने कपड़े और आलाकत्ल लाठी बरामद की गई है।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पोंगरी गांव निवासी मुन्नीलाल (70) की शुक्रवार को दोपहर गांव के ही लवकुश यादव ने अभद्रता करने से मना करने पर लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश की ओर भागने की फिराक के दौरान दबोच लिया था। उसकी निशानदेही पर लाठी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, छेड़छाड़ और एससी-एसटी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय, जितेंद्र सिंह, सतीश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें