बबेरू में टीईटी संघर्ष मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल
कर समायोजन की मांग की। साथ ही जंतर-मंतर (दिल्ली) में दो से चार अक्तूबर
तक होने वाले सत्याग्रह आंदोलन में भागीदारी का आह्वान किया।
मढ़ीदाई
मंदिर परिसर से मंगलवार शाम मंडल अध्यक्ष महावीर शर्मा की अगुवाई में
टीईटी अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। आम चौराहे पर धरना दिया। मंडल
अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार टीईटी अभ्यर्थियों की उपेक्षा कर रही है।
चेतावनी दी कि प्रदेश में रिक्त पड़े 4.86 लाख पदों पर शीघ्र भर्तियां न की
तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता ने कहा
कि दिल्ली के जंतर-मंतर में दो से चार अक्तूबर तक सत्याग्रह आंदोलन में
अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।
आशीष साहू ने कहा कि चार वर्षों
में टीईटी अभ्यर्थी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कैंडल मार्च में उमेश
त्रिपाठी, राम प्रसाद चौरसिया, राजीव प्रजापति, जयपाल सिंह, संतोष नंदन
गौतम, आशुतोष त्रिपाठी, अवनेश गुप्ता, मिथिला गुप्ता, उत्तम यादव, पन्नालाल
सोनी, रामरूप द्विवेदी भ्ाी शामिल रहे।