फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षित श्राप प्रसंग सुनाया

Thu, 03 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बबेरू में शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। आजाद नगर में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास राजेश शुक्ल ने परीक्षित श्राप प्रसंग सुनाया। बताया कि ऋषि पुत्र के श्राप से डरकर राजा परीक्षित ने इससे मुक्ति का उपाय खोजना शुरू किया। अपने पुत्र जनमेजय को राजपाट सौंप कर गंगा किनारे तपस्या को चले गए।
विज्ञापन


वहां व्यास नंदन सुकदेव महराज से उनकी भेंट हुई। राजा परीक्षित ने सुकदेव मुनि से मुक्ति का उपाय पूछा। मुनि ने उन्हें श्रीमद् भागवत कथा सुनने की सलाह दी। यह कथा सुनने के बाद राजा परीक्षित मृत्यु के भय से मुक्त हो गए। अभिषेक शुक्ल, भोला द्विवेदी, अनुज त्रिपाठी ने संगीतमयी कथा में संगत की। इसके पूर्व कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें