फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

Thu, 03 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा केंद्र पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज में सीटिंग प्लान समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों के लिए कई प्रतिबंध लागू किए हैं। तीन पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जेएन डिग्र्री कालेज प्राचार्य प्रो. एनएल शुक्ल ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। इनका पालन करना परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है।

परीक्षा कक्ष में मोबाइल, पान, गुटखा, ज्वलनशील पदार्थ, नकल संबंधी पर्ची, कापी-किताब, डायरी प्रतिबंधित रहेगी। बिना प्रवेश पत्र दाखिला नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी को अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, रबर रखने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय से किसी परीक्षार्थी को रोल नंबर आवंटित नहीं किया जाएगा। न ही विषय अथवा प्रश्नपत्र में संशोधन किया जाएगा। परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका में प्रश्न पत्र कोड नंबर लिखना अनिवार्य है।

महाविद्यालय के मुख्य गेट पर प्रवेश पत्र दिखाना होगा। वहां अनुशासन समिति के सदस्य तलाशी लेंगे। उड़ाका दल और अनुशासन समिति सदस्य परीक्षा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण और तलाशी लेंगे।

परीक्षा कक्ष मेें नकल सामग्री या प्रतिबंधित सामान मिलने पर विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों को महाविद्यालय की सफाई का ध्यान रखते हुए किसी तरह की गंदगी फैलाने पर रोक रहेगी। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों से कहा है कि मुख्य द्वार पर रोजाना सीटिंग प्लान प्रत्येक पाली में देखें।

उधर, अतर्रा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अभिलाष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षा तीन मार्च से होगी।

पहली पाली सुबह 7 से 10, दूसरी पाली 11 से 2 और तीसरी पाली शाम तीन से छह बजे होगी। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित साधूराम लक्ष्मी देवी महाविद्यालय, घूरी के परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। यहां कुल 4500 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें