फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धर्म परिवर्तन में दो की गिरफ्तारी से तनाव, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। गिरवां थाना क्षेत्र के गिरवां गांव में धर्म परिवर्तन मामले में दो आरोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इससे प्रशासन फौरन हरकत में आ गया और गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र व हलफनामा के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी रामबाबू तिवारी ने मुस्लिम धर्म अपनाने की बात कही थी। उसने कहा था कि उसने अपना नाम बदलकर नमाज पढ़नी भी शुरू कर दी है, लेकिन परिजन व गांव वाले इसका विरोध करते हैं। उसके पिता पवन तिवारी ने भी गुरुवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के चार लोगों पर बहकाकर बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे दूसरे धर्म के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग आरोपों को गलत बता रहे हैं। माहौल न बिगड़े इसके लिए सख्ती करते हुए फौरन गुरुवार की देर रात गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। एसएचओ संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र छोटा मास्टर व महबूब को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भी भेज दिया गया है। एक सेक्शन पीएसी तैनात है जो पुलिस फोर्स के साथ निगरानी रखे है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें