बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुलिस विभाग की मिशन शक्ति अंतर्गत साइबर आपराधों के प्रति जागरूकता कार्यशाला हुई।
महिला थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने साइबर अपराधों की जानकारी दी। साइबर सेल प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि हमेशा अपने फोन पर भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड एप का प्रयोग करना चाहिए। मिशन शक्ति एवं परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण की जानकारी प्रदान की। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रौद्योगिक युग है।
हमें सजगता के साथ नयी तकनीक का प्रयोग करना है। कार्यशाला का संचालन डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जेपी सिंह, विनय कुमार, जय कुमार चौरसिया, अफजल, अंकिता तिवारी, ज्योति मिश्रा, अस्तुति वर्मा, नीतू सिंह आदि मौजूद रहीं। वहीं महाविद्यालय व खादी ग्राम उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रोजगारपरक कार्यशाला भी हुई। प्राचार्य दीपाली गुप्ता ने योजनाओं की जानकारी दी। खादी ग्रामोद्योग के मंडल प्रबंधक राजिंदर कौर ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक गिरजिश कुमार मौजूद रहे।