फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बजे तक खुली ओपीडी, 73 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की ओपीडी सोमवार को शाम चार बजे तक चली। पहले ही दिन अतिरिक्त समय में 73 मरीजों को मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। ओपीडी के निर्धारित समय चार बजे के बजाय दो बजे ही बंद हो जाने का मामला अमर उजाला ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। दूसरे दिन ही इसका असर देखने का मिला।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के एकलौते मेडिकल कालेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। इसी के मद्देनजर मेडिकल कालेज प्रशासन ने ओपीडी का समय दो घंटे और बढ़ा दिया था। पूर्व में यह प्रात: 8 से 2 बजे तक थी। अब यह चार बजे तक कर दिया गया था। यह नई व्यवस्था इसी माह से लागू हुई, लेकिन बढ़ाए गए समय में डाक्टर और स्टाफ उपस्थित नहीं रहते थे। सोमवार को खबर प्रकाशित होने के बाद प्राचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 सीनियर और 60 जूनियर रेजीडेंट समेत 80 इंटर्नशिप डाक्टर उपस्थित मिले। हालांकि 20 स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। इन्हें नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न होने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें