फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टेंपो पलटा, 6 सवारियां घायल

विज्ञापन
बड़ोखर खुर्द में टेंपो पलटने से सड़क पर बिखरे घायल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार टेंपो पलटने से कई यात्री घायल हो गए। छह यात्रियों को गंभीर चोटें आने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार को सुबह 10 बजे की है। शहर मुख्यालय से सवारियां भरकर महुआ गांव जा रहा टेंपो करीब 5 किलोमीटर दूर बड़ोखर खुर्द गांव के पास असंतुलित होकर पलट गया। इसमें सवार यात्री राजमार्ग में इधर-उधर बिखर गए। शोर सुनकर अन्य राहगीरों ने उन्हें बचाने की कवायद शुरू कर दी।
यूपी-112 और 108 एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। रामजी (35) महुआ, धर्मेंद्र (30) खुरहंड, सावित्री (50) बिगहना, कमला (55) बरई मानपुर, नीता पाल (22) दरदा खुर्द व महेश (24) अछरौड़ को गंभीर चोटें आने पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

घायलों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। ईएमओ डा. विनीत ने बताया कि मामूली रूप से घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें