अतर्रा में सवारियां से भरा टेंपो खाईं में पलट गया। उस पर सवार वृद्ध की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच को नाजुक हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रविवार को शाम अतर्रा से बदौसा जाते समय टेंपो अनथुवा गांव के निकट गहरी खाईं में पलट गया। बाबू सिंह (70) निवासी बहेरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस गांव का रामदास (70) सहित कृष्णा (50) पत्नी देवीदीन निवासी तरखरी, उसका पुत्र प्रकाश (13) व रमेश (10), बुल्ली (60) पत्नी रामकिशुन निवासी पड़ुई को गंभीर चोंटे आईं। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।