फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों से खेतों तक वसंत की बयार

Mon, 22 Jan 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
महिला हार्पर क्लब द्वारा गाए जा रहे वसंत गीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार को वसंत की बयार बही। विद्या की देवी सरस्वती सहित विष्णु और कामदेव की पूजा की गई। पीले परिधानों में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


वसंत पंचमी सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर गांवों तक धूम रही। शहर के बांबेश्वर और कालिंजर के ऐतिहासिक दुर्ग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाए। सोशल मीडिया से लेकर आमने-सामने मिलने तक एक-दूसरे को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गईं।

महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) ने वसंत गीतों के बीच मौज-मस्ती की। वसंत सखियों के रूप में पीले वस्त्र धारण किए। डीएम की पत्नी अल्पना सिंह भी शामिल हुईं। क्लब सचिव संतोष गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, सुधा सिंह, मीरा सिंह, नंदिता गोयल, नुपूर सिंह, नूतन, नेहा, प्रभा, सीमा दुआ, प्रीति, सुधा गुप्ता, पूजा साहू, दीप्ति सिंह, उमा गर्ग, भावना, सोनल, अर्चना मेहरा, मंजू, मंजूषा, वंदना अग्रवाल भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


एसएम कान्वेंट दुरेड़ी में प्रबंधक संजय मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। बच्चों ने सरस्वती वंदना की। प्रबंधक ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। प्रधानाध्यापक आरबी प्रजापति, वर्षा सिंह, शमा सिंह, सोनम देवी, चंद्रभान प्रजापति, शिवम शुक्ला, सूरज मिश्रा, प्रीति द्विवेदी, अवधेश और अशरफ खां भी शामिल रहे। शिशु शिक्षा निकेतन खिन्नी नाका और जीडीएस स्कूल में हवन-पूजन हुआ।
अतिथि के रूप में भगवानदीन गर्ग ने बच्चों को पुरस्कार दिए। प्रद्युम्न दुबे लालू, शैलेश बोस, कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, ओमप्रकाश मसुरहा, प्रेमनारायण द्विवेदी आदि शामिल रहे। प्रधानाचार्य रोशनी सिंह सहित पूनम, गीतांजलि गुप्ता, राधिका, विक्रम, क्षमा सेन ने अभिभावकों को सम्मानित किया। प्रबंधक प्रकाश शुक्ल ने आभार जताया। उधर, बबेरू, अतर्रा, नरैनी, कालिंजर, तिंदवारी, बदौसा, मटौंध, गिरवां, खप्टिहाकलां, जसपुरा, बेंदाघाट आदि क्षेत्रों में भी वसंत की धूम रही।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें