अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। इस वर्ष हज पर जाने के लिए बांदा और चित्रकूट के 143 हज यात्रियों का चयन किया गया है। सोमवार को लखनऊ स्थित हज हाउस में लाटरी के जरिये हज यात्रियों के नाम चुने गए। बांदा से 121 और चित्रकूट से 22 लोगों के नाम चुने गए हैं। बांदा से 247 और चित्रकूट से 23 आवेदन किए गए थे।
बांदा से चयनित हज यात्रियों में जिनके ग्रुप चुने गए हैं उनमें रियाज अली, शाकिर अली, अब्दुल मुसर्रत, अब्दुल अजीज खां, रमजान अली, कय्यूम खां, हसीब अहमद, रमजान खां, इफ्तिखार हुसैन, नबी बक्श, शरीफ, मोहम्मद असलम, अकील, जमाल अहमद, हबीब, खलीकउल्ला खां, अशफाक खां, यूसुफ, अंजुम अली, मकबूल अहमद, सैय्यद मोहम्मद इरफान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद अमीर उल्ला खां, रशीद उल्ला, रईस खां, मोहम्मद फारूक, साबिर अली, कमरुद्दीन, मोहम्मद चुन्ना, शोएब अहमद खां, मोहम्मद आजम रब्बानी, अबरार अहमद खां, सिराज मोहम्मद खां, अली हसन, बिल्लू, जमालुद्दीन, हलीम, शकील हुसैन, अहमद अली अब्दुल रहमान शेख, मोहम्मद शफीक, अमानत अली, नासरूद्दीन, चुन्ना, इरशाद हुसैन, शकील अली और मोहम्मद इस्माल के ग्रुप शामिल हैं।
चित्रकूट जिले से चुने गए ग्रुपों में मोहम्मद सिद्दीक, इलियास अली इम्तियाज अली, रऊफ खां, शराफत हुसैन, अबरार हुसैन, हनीफ खां, मोहम्मद रमजान और मोहम्मद इब्राहीम खां के ग्रुप लाटरी में चुने गए हैं।
हज प्रशिक्षक हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि अब चयनित हज यात्रियों को शीघ्र 81 हजार रुपये चालान के जरिये भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक में जमा करना है। अन्य जानकारी के लिए 9415557134 पर संपर्क किया जा सकता है।