फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में कब्जे का आरोप

Sun, 21 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कनवारा गांव में करियानारे के महावीर हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद को लेकर रविवार को मीडिया से रूबरू गांव के श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान मंदिर महाभारत काल का है। इसकी भव्यता के लिए किसानों ने अपनी जमीन दी।
विज्ञापन


जल संस्थान के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता शीलनिधि शुक्ला ने कहा कि कुछ लोग मनमाने तरीके से कार्यकारिणी गठित कर दावा जता रहे हैं। पूजा-अर्चना करने वालों को भी रोका-टोका जा रहा है।

छिद्दू निषाद ने आरोप लगाया कि उसे मंदिर में प्रवेश से रोका गया। पुजारी हरीओम ने बताया कि वह सात सालों से मंदिर की सेवा कर रहा है। उसे हटा दिया गया।
विज्ञापन


समाजसेवी गणेश अवस्थी ने कहा कि इसकी शिकायत डीएम व एसडीएम से की गई। जांच भी शुरू हो गई है। इस अवसर पर भगतजी (भूरागढ़), कल्लू यादव व मोहन यादव (कनवारा), पंकज वाजपेयी, जयराम शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें