फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मिला पूर्व फौजी का शव

Sun, 21 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रिटायर्ड फौजी का शव स्टेट हाईवे पर मिला। सिर कुचला हुआ था। पुलिस का कहना है कि वाहन से कुचलकर मौत हुई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ परिजनों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को मृतक की पुत्री का तिलक है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी छेदी सिंह (57) का शव रविवार को सुबह बांदा चिल्ला मार्ग पर सहूरपुर गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था।

चिल्ला थाना पुलिस ने परिजनों का इंतजार किए बगैर शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र प्रवीण ने बताया कि 25 फरवरी को बहन की शादी है।
विज्ञापन


सोमवार (22 फरवरी) को तिलक लेकर जाना था। इसी की तैयारी में छेदी सिंह शनिवार को सुबह घर से एक लाख 10 हजार रुपये लेकर बांदा बाजार करने गए थे। शाम को अपने दोस्त से कुछ सामान भेजने के बाद वह निमंत्रण कार्ड बांटने को बांदा में रुक गए।

छेदी सिंह के साथ बांदा आए पड़ोसी राधे ने बताया कि रात लगभग 11 बजे रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में दोनों ने खाना खाया था। इसके बाद जीआरपी में किसी मित्र को कार्ड देने की बात कहकर छेदी सिंह उसे वहीं छोड़कर चले गए थे।

पुत्र प्रवीण और परिजनों ने आरोप लगाया कि लूट के बाद हत्या की गई है। दुर्घटना का रूप देने को सिर वाहन से कुचल दिया। बताया कि मृतक की जेब से रुपये और पैरों से जूते-चप्पल गायब थे।
विज्ञापन


अलबत्ता उनका मोबाइल जेब में ही मिला। पुत्र के मुताबिक घटनास्थल पर खून भी नहीं गिरा था। आरोप लगाया कि पैसे लूटने के लिए हत्या की गई है।

पुत्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वह थाने में हत्या की तहरीर देंगे। उधर, चिल्ला थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान का कहना है कि किसी वाहन से कुचलकर मौत हुई है। मामला सड़क दुर्घटना का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें