फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो डिग्री घटा पारा, लू के थपेड़ों से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपदवासियों को मंगलवार को भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि दिन का दो डिग्री सेल्सियस तापमान घटा, पर सुबह दस बजे से ही लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। सूर्य की तपिश के चलते शाम पांच बजे के बाद ही शहर में कुछ चहल-पहल बढ़ी।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा 46.6 डिग्री तापमान पहुंच गया था। रिकार्ड तापमान से जनपदवासी बेहाल हैं। मंगलवार को आसमान में हलके बादल दिखने से लोगों में उम्मीद जगी कि अधिकतम 45 व न्यूनतम 30 डिग्री रहा। पारा घटने के बावजूद लू के थपेड़ों व प्रचंडगर्मी से राहत नहीं मिली।
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाह के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में 25 किलोमीटर की गति से पश्चिमी गर्म हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री ज्यादा बताया। प्रचंड गर्मी के बीच दोपहर में शहर की ज्यादातर सड़कों में वीरानगी छा गई। लोग गर्मी व लू के थपेड़ों से बचने के लिए घरों में कूलर-एसी में दुबके रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को हल्के बादल छाने और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें