फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को पशुओं के रोग निदान के उपाय बताए

विज्ञापन
बाएफ महिला जागरुकता एवं क्षमता विकास कार्यशाला को संबोधित करते पशु पालन विभाग के अधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/बबेरू/अतर्रा/तिंदवारी। बायफ द्वारा किसानों को पशु रोग निदान सहित महिला जागरूकता पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। चहितारा गांव में महिला साक्षरता एवं किसान सभा की सामूहिक गोष्ठी में पशु चिकित्साधिकारी (लामा) डा. राजकुमार दिवाकर ने पशुओं के रोग व निदान की जानकारी दी। जल बचाओ अभियान पर प्रकाश डाला। आरएस कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. श्याम सिंह ने गोबर खाद के फायदे बताएं।
विज्ञापन

सार्टेड सीमन व बैलों के बधिकरण की जानकारी दी। बड़ोखर ब्लाक में बायफ कोआर्डिनेटर वंश नरायण विश्वकर्मा ने बेसहारा पशु योजना पर चर्चा की। डा.राधेश्याम, मानवेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी गुडिय़ा देवी, स्नेहलता, हरिशंकर यादव, मनोज कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
बबेरू में पतवन गांव में आयोजित गोष्ठी में किसानों को कृषि विकास, पशुपालन, कृत्रिम गर्भाधान, अन्ना गाय पालन, पशु बीमा व पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान रणवीर सिंह राणा, सुनील यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश यादव, फील्ड कोर्डिनेटर नंद लाल यादव, अरूण कुमार, अनिल यादव, अमर सिंह, राजाराम यादव, सुदामा, उमेश यादव, इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिंदवारी के लगदेउरा (बेंदा), कैथीडेरा (जौहरपुर), राजापुर (अमलीकौर) में तीन दिवसीय बांझपन निवारण शिविर के समापन पर जोनल प्रभारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि बांझ पशुओं को भी इलाज के बाद गर्भधारण कराया जा सकता है। पशुओं के रोग निदान की भी जानकारी दी।
शिविर में 210 बांझ पशुओं का इलाज किया गया। ग्राम प्रधान बेंदा प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह, जौहरपुर प्रधान प्रतिनिधि शानू सिंह, अमलीकौर प्रधान दशरथ सिंह, पशुचिकित्सक केशव, रामचंद्र वर्मा, सुधीर, दीपक, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें