फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मिनी ट्रक से कुचलकर तहसील के मुंशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पैदल घर जा रहे युवक को पहले चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसके पीछे चल रहे मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के कल्ला पुरवा अंश गुढ़ाकलां निवासी दुर्विजय उर्फ बच्चा निषाद (42) मंगलवार की देर शाम नरैनी तहसील से लौटकर पैदल अपने गांव जा रहा था। गुढ़ाकलां चौकी क्षेत्र के किंधौली मोड़ के पास मुख्य रोड से सड़क पार करते समय नरैनी की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने बच्चा को टक्कर मार दी। इससे वह चोटिल होकर सड़क पर गिर गया। चार पहिया वाहन के पीछे चल रहे मिनी ट्रक ने बच्चा को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया, वहां पर चिकित्सक डॉ. अजय विश्वकर्मा ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा ठाकुरदीन ने बताया कि दुर्विजय नरैनी तहसील में लालाराम के बस्ते में मुंशी के तौर पर काम करता था। पत्नी शांति समेत परिजन बेहाल हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें