फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मलबे में दबी बारूद में किशोरों ने लगाई आग, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मलबे में तब्दील मकान में दबी बारूद निकालकर किशाेरों ने आग लगा दी। विस्फोट होने से चार किशोर झुलस गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव के मनरेगा पार्क के पास के निवासी रामबरन यादव आतिशबाजी का लाइसेंसी दुकानदार है। उसके मकान का मलबा पड़ा था। दो दिन पहले गांव के रामकरण यादव का 14 वर्षीय पुत्र शुभम, दीपू पटेल का 12 वर्षीय पुत्र आशीष, उमेश पटेल का 11 वर्षीय पुत्र अंशुल, व कैरी निवासी 13 वर्षीय अनुज जो अपने नाना चीपा पटेल के यहां रहते हैं यह सभी खेलने के दौरान मलबे में तब्दील मकान के पास पहुंच गए और वहां पर खेलने लगे।
विज्ञापन

खेल के दौरान मलबे में दबी एक बोरी पर निगाह पड़ी तो खुदाई कर बाहर निकाल कर देखा तो उसमे बारूद था। किशोरों ने बारूद में आग लगा दी। विस्फोट होने से चारों किशोर झुलस गए। झुलसे किशोरों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से अंशुल, आशीष, अनुज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें