फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशाेर ने जंगल में फंदा लगाकर दी जान

Sat, 05 Sep 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे के आदी किशोर ने जंगल में लगे चिलबिल के पेड़ से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसकी तलाश करते रहे, काफी देर बाद ग्रामीणों के बताने पर वह जंगल की तरफ गए, वहां उसे फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के गांव पतरहा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसके पुत्र तेज बहादुर (17) ने गांव के बाहर स्थित मंदिर के पीछे जंगल में लगे एक पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। रात तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। तब ग्रामीणों ने उसे मंदिर के पीछे जाते हुए बताया। परिजन वहां पहुंचे तो वह फंदे से लटका था।
पिता ने बताया कि उसका पुत्र गांजे के नशा का आदी था। उसका जिला अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। शाम करीब पांच बजे वह मंदिर में बाबा जी से मिलने गया था, तभी उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। वह तीन पुत्रों में सबसे बड़ा था। घर में मां विपतिया है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि नशे का आदी था, इसी के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


साड़ासानी गांव में किशोरी ने लगाया फंदा
बांदा। घर के कमरे में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। कमासिन थाना क्षेत्र के गांव साड़ासानी निवासी राजबहादुर ने बताया कि उसकी बेटी शांति (17) ने रात में किसी समय घर के अंदर कमरे में लगी बांस की बल्ली से दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
सुबह जब मां भूरी सोकर उठीं तो उसे चारपाई में नहीं पाया। वह अंदर गईं तो शांति फंदे से लटकी थी। पिता ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई झगड़ा या विवाद नहीं हुआ। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया उन्हें जानकारी नहीं है।
वह सात भाई और चार बहनों में पांचवें नंबर की थी। पिता मजदूरी करते हैं। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें