बांदा/अतर्रा। कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने लवकुश उर्फ छोटू पुत्र रामरूप शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
उधर, अतर्रा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के किशोरी से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर युवक ने किशोरी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने सजातीय युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।