फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 घंटे बाद मिला नहर में बहे किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। छोटे भाई को बचाकर खुद नहर के पानी में समा गए किशोर का शव 13 घंटे बाद जमवारा गांव के पास जाल में फंसा मिला। घटना के बाद से गोताखोर उसे खोज रहे थे, लेकिन नहर में बहाव तेज होने से उसे नहीं ढूंढा जा सका। देर रात पुलिस ने नहर कोठियों में जाल डलवा दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार (पुकारी) गांव में छोटेलाल के दो पुत्र सुमित (15) व अमित (12) मंगलवार को सुबह केन नहर में नहाने गए थे। अमित गहराई में उतर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सुमित ने नहर में छलांग लगा दी। भाई को तो बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में बह गया।
परिजन और कोतवाली पुलिस ने बरियारपुर बांध से नहर बंद कराकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से पूरे दिन तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में जमवारा गांव के नहर पुल पर जाल बिछाकर तलाश की गई।
विज्ञापन

सीओ नितिन कुमार और कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि रात में पुल पर सिपाहियों और लेखपाल अब्दुल मजीद को लगाया था। रात करीब 11 बजे सुमित का शव जाल में फंस गया। उसे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुमित 5 भाइयों में चौथे नंबर का था। मां विमला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें