फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाई, ससुराल में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली नगर के करबई गांव में सोनम (15) पुत्री भुजबल रैदास ने गुरुवार को दोपहर कमरे की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। भाई सुरेंद्र ने बताया कि सोनम तीन बहनों में तीसरे नंबर की थी। 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन

परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। एक अन्य घटना में शहर के कालूकुआं निवासी गीता (24) पत्नी सुनील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को शाम ससुराल में मौत हो गई। पति ने बताया कि 11 माह पूर्व प्रसव के बाद से उसकी तबियत खराब थी।
उधर, मृतका के पिता रामऔतार (मुरवां, गिरवां) ने बताया कि गीता की शादी ढाई साल पूर्व हुई थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने फांसी लगाकर पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें