फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत, आधे घंटे बाद मिला शव

Wed, 22 Apr 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी क्षेत्र में केन नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। साथियों और परिजनों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में अवैध मौरंग खनन से बने 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे में फिसलने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव निवासी कल्लू उर्फ फरीदुद्दीन का 17 वर्षीय पुत्र अरशद सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने चाचा, मामा और हम उम्र साथियों के साथ केन नदी के बारादंड घाट पर नहाने गया था। बताया जाता है कि अरशद को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह किनारे के उथले पानी में ही नहा रहा था। इसी दौरान अचानक वह मौरंग बालू खनन से बने गहरे गड्ढे में फिसल गया और डूबने लगा। साथ में नहा रहे साथियों ने जब उसे नहीं देखा तो तलाश शुरू की और परिजनों को सूचना दी।



मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय युवकों ने खोजबीन की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। मृतक अरशद ग्राम प्रधान फहीदा खातून का भतीजा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और किसानी के साथ घर के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं नरैनी थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें