फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक के पहिए से कुचलकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10 बीएनडीपी 05- मृतक रामचरन निषाद। संवाद
विज्ञापन

ट्रक के पहिए से कुचलकर किशोर की मौत
डीसीएम ने खड़े खराब ट्रक में मारी टक्कर
तिंदवारी थाना क्षेत्र के थैरी डेरा में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। खेत से फसल कटाई कर लौट रहे किशोर की ट्रक के पहिए से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में उसका भाई खंती में गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के थैरी डेरा निवासी रामचरन निषाद (14) रविवार को अपने परिजनों के साथ खेत में फसल कटाई के लिए गया था। वहां से वह सब रात के समय लौट रहे थे। रामचरन अपने भाई बेनी माधव (27) के साथ चल रहा था। जबकि उसकी भाभी व अन्य परिजन आगे-आगे चल रहे थे। डेरा से लगे हाईवे पर खड़े खराब ट्रक के पास से गुजरते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बेनी माधव उछलकर खंती में जा गिरा। जबकि रामचरन की ट्रक के पहिए की चपेट में आकर कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता शिवबालक निषाद बलकट में खेती लेकर किसानी का कार्य करते हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तिंदवारी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें