फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: दो युवतियों ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 10 Apr 2023 05:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांदा जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों मेंं युवतियों ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी पूजा (18) ने रविवार की देर शाम जहर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए यहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। सोमवार को तड़के उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतका की मां आशा ने बताया कि पिता रज्जू यादव सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार को पूजा उसके साथ खेत में फसल कटाने गई थी। देर शाम वह वहां से लौटी तो उसने पूजा से खाना बनाने के लिए कहा। इससे वह नाराज हो गई। इसी नाराजगी के चलते उसने जहर खा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका एक भाई दो बहन में दूसरे नंबर की है। मर्का थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आपसी घरेलू विवाद है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी नेहा सिंह (19) ने रविवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अतर्रा सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल दिखाया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के मौसा शशि कुमार ने बताया कि कारण उन्हें नहीं पता। शनिवार को वह अतर्रा डिग्री कॉलेज में पढ़कर आई थी। घटना के संबंध में नरैनी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें