फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Wed, 03 Sep 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बियावल गांव में बुधवार सुबह एक किशोरी ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन जब तक उसे फंदे से नीचे उतारते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


बियावल निवासी ललिता देवी ने बताया कि वह बेटी सूरजकली (17) व बेटा सूरज के साथ रहती हैं। पति लालचंद्र पुणे में मजदूरी करते हैं। सुबह करीब छह बजे बेटी ने कमरे का दरवाजा बंद कर छत में लगे हुक में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, इस पर खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी।
खिड़की तोड़ कर बेटा अंदर घुसा और दरवाजे की कुंडी खोली। फिर बेटी को फंदा से नीचे उतारकर देखा तो बेटी की मौत हो चुकी थी। परिजन खुदकुशी का कोई कारण नहीं बता रहे हैं। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि किशोरी के फंदा लगाने की जानकारी पर गए थे। किसी ने आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया है। उसने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें