बांदा। जहर खाकर किशोरी ने जान दे दी। गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में बेला (17) ने बुधवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गुरुवार को शाम उसकी मौत हो गई। परिजन घटना की स्पष्ट वजह नहीं बता सके।
चर्चा है कि किसी बात पर घरवालों ने उसे डांट दिया था। उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव में संध्या और मटौंध थाना क्षेत्र के बोधी पुरवा में बृजमोहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)