फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गए श्रद्धालु की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंदिर पूजा करने गए श्रद्धालु की करंट से मौत हो गई। बदौसा क्षेत्र के गजपतिपुर खुर्द गांव निवासी विद्यासागर (50) पेशे से किसान था। बृहस्पतिवार को सुबह वह घर से कुछ दूर स्थित मंदिर पूजा करने गया था। लौटते समय मंदिर परिसर में लगे टिनशेड के संपर्क में आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि बिजली गुल होने पर वह करंट के संपर्क से छूट गया था।
करीब एक घंटे तक वह वहीं पड़ा रहा। समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो विद्यासागर की जान बच सकती थी। वह अविवाहित था। तीन बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करके गुजर बसर कर रहा था। भाई के मुताबिक, शौचालय निर्माण में बिजली के लिए मंदिर से केबल ले जाई गई थी। वह कटी थी। इसी के चलते टिनशेड में करंट उतर आया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें