फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां के तानों और गाली गलौज से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 03 Mar 2026 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां के तानों और गाली-गलौज से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी लाल बहादुर ने बताया कि उसकी भतीजी दिव्या उर्फ स्वाति (14) ने रविवार को दोपहर करीब एक बजे घर के अंदर छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उसने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। ताऊ लाल बहादुर के मुताबिक, दिव्या की मां शिलोचना बदमिजाज है। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ गाली गलौज और ताना कसी करती है।
इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घरेलू कलह के ही चलते दिव्या के पिता धनीराम ने भी 10 साल पहले खुदकुशी कर ली थी। उनकी भी खुदकुशी के लिए शिलोचना ही जिम्मेदार थी। नरैनी कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि मां के तानों से आहत होकर बेटी ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। उसका सिजहरी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह सिजहरी गांव लड़का देखने भी गई थी। मां शादी करने के लिए तैयार थी लेकिन उसकी बेटी ने नाबालिग होने के करण उसने शादी करने से मना कर दिया था। लड़के वाले शादी करने का दबाव बना रहे थे। शादी करने से मना करने पर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें